• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत, दो दिन से हाईवे पर खड़ा खराब ट्रक बना मौत का सबब
Image

सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत, दो दिन से हाईवे पर खड़ा खराब ट्रक बना मौत का सबब

लखनपुर (सरगुजा)। नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नवापारा अंमगसी मोड़ के पास एक बाइक सवार ग्रामीण सड़क किनारे दो दिनों से खराब खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक पिछले दो दिनों से सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर के खड़ा था, जिससे हादसे की संभावना बनी हुई थी। पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *