• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, दो की मौके पर मौत
Image

ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, दो की मौके पर मौत

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती, घंटों जाम रहा नेशनल हाईवे-43

बलरामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटमी गांव के पास शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे-43 पर दो ट्रकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया और वैकल्पिक मार्ग से यातायात शुरू कराया।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *