• Home
  • छत्तीसगढ़
  • लालखदान रेल हादसा: सरकार की लापरवाही ने ली निर्दोषों की जान – परवेज़ आलम गांधी
Image

लालखदान रेल हादसा: सरकार की लापरवाही ने ली निर्दोषों की जान – परवेज़ आलम गांधी

अंबिकापुर। बिलासपुर के लालखदान रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि करीब 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा रेलवे की घोर लापरवाही और सरकार की निष्क्रियता का परिणाम है।

उन्होंने कहा जब जनता मर रही है तब भाजपा सरकार चुनावी रैलियों में व्यस्त है। लगता है इनके लिए मालगाड़ी जनता की जान से ज्यादा कीमती है।

गांधी ने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ चुकी हैं। आज रेल हादसे आम बात हो गए हैं, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई है।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि घायलों के उपचार की तत्काल और समुचित व्यवस्था की जाए। मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए तथा घायलों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए।

साथ ही, इस हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों और रेल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस भयावह लापरवाही को किसी भी सूरत में माफ़ नहीं किया जा सकता, दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *