अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सहकारी समिति के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। 3 नवंबर से चार सूत्रीय मांगों को लेकर समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को अंबिकापुर में हड़ताल स्थल पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
सिंहदेव ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगें जायज हैं, और राज्य सरकार को चाहिए कि वह जल्द समाधान निकाले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सरकार को पत्र लिखेंगे, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
गौरतलब है कि सहकारी समिति के कर्मचारी धान खरीदी सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में जुटे रहते हैं। हड़ताल के चलते धान खरीदी कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।














