• Home
  • छत्तीसगढ़
  • NH-43 पर दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत
Image

NH-43 पर दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत

सूरजपुर | कोटमी गांव तड़के सुबह सूरजपुर जिले के कोटमी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्रक के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों शव घंटों तक ट्रक के केबिन में फंसे रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोर के समय हुए इस हादसे के बाद NH-43 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए मार्ग परिवर्तित कर यातायात को सुचारू कराया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NH-43 पर दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत - RaipurNow