• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 7 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Image

7 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर | सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा कठरापारा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पति ने गुस्से में आकर गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला 7 माह की गर्भवती थी और उसकी मौत सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने से हुई है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *