• Home
  • छत्तीसगढ़
  • हसदेव नदी में अवैध रेत खनन पर छापा, 8 ट्रैक्टर जब्त – चालक मौके से फरार
Image

हसदेव नदी में अवैध रेत खनन पर छापा, 8 ट्रैक्टर जब्त – चालक मौके से फरार

जांजगीर-चांपा | रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को पीथमपुर रेत घाट पर छापा मारा, जहां हसदेव नदी के अंदर अवैध रेत खनन किया जा रहा था।

छापे के दौरान नदी के भीतर से 15 ट्रैक्टर रेत उत्खनन में लगे मिले। अधिकारियों की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ ट्रैक्टर नदी के अंदर ही छोड़ दिए।

सूत्रों के अनुसार, फरार होने से पहले कुछ चालकों ने ट्रैक्टरों के इंजन और बैटरी तक निकाल लिए, ताकि उन्हें जब्त न किया जा सके। मौके से 8 रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किए गए हैं। राजस्व और माइनिंग विभाग की टीम ने दो ट्रैक्टरों के इंजन जब्त कर तहसील कार्यालय पहुंचाया है। सभी फरार चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन पर निगरानी लगातार जारी रहेगी, और भविष्य में भी ऐसे स्थलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हसदेव नदी में अवैध रेत खनन पर छापा, 8 ट्रैक्टर जब्त – चालक मौके से फरार - RaipurNow