• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रतनपुर में पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
Image

रतनपुर में पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

बीजेपी नेता हैं पीड़ित शिव मोहन बघेल, 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक और घटना सामने आई है। रतनपुर में पूर्व पार्षद और बीजेपी नेता शिव मोहन बघेल पर कुछ अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गाली-गलौच करने से मना करने पर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कार से उतरकर कुछ युवक बघेल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के वक्त आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बीच सड़क पर ही मारपीट की। इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *