Image

अंबिकापुर 36साल बाद नवंबर में कांपा

9 नवंबर को पारा 8 डिग्री के करीब पहुंचा, 1989 के बाद सबसे ठंडी सुबह दर्ज

अंबिकापुर। जिले में इस बार सर्दी ने नवंबर की शुरुआत में ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 36 वर्षों में इस तारीख को सबसे कम है। 1969 से 2025 के बीच 1 से 9 नवम्बर तक का रिकॉर्ड देखने पर केवल 1989 में 9 नवम्बर को पारा 7.9 डिग्री तक पहुंचा था। उसके बाद यह पहली बार है जब तापमान 8 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 26.8°C और न्यूनतम तापमान 8.2°C रहा, जबकि वर्षा 0.0 मिमी रिकॉर्ड की गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

लोगों ने सुबह-सुबह ठंड की तीव्रता को महसूस किया और बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिए थे कि इस साल सर्दी सामान्य से अधिक तीखी रहने की संभावना है। तेजी से गिरता पारा यह बताने के लिए काफी है कि ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंबिकापुर 36साल बाद नवंबर में कांपा - RaipurNow