• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कस्टडी में संदिग्ध की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Image

कस्टडी में संदिग्ध की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सोने-चांदी की चोरी के मामले में हुआ था गिरफ्तार, 50 लाख के जेवरात बरामद — जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में एक संदिग्ध की मौत के बाद हंगामा और विरोध प्रदर्शन की स्थिति बन गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक को पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और नगद चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर बवाल किया और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।

सोने-चांदी की बड़ी चोरी का मामला : 30 अक्टूबर की दरमियानी रात बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ज्वेलरी शॉप में करीब 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हुई थी।
पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इन्हीं में से एक आरोपी की कस्टडी के दौरान मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि चोरी के मामले में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी बरामद किए गए हैं। मृतक आरोपी सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र का निवासी था।

परिजनों का आरोप : पुलिस ने की बेरहमी से पिटाई
मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के दौरान बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, जब हमने उसे देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था।

मृतक की मां ने कहा है कि मेरे बेटे को पुलिस ने बहुत मारा, उसके मुंह से खून निकल रहा था, हमें देखने नहीं दिया।

मृतक की बहन ने कहा कि भाई को झूठे केस में फंसाया गया, हमें इंसाफ चाहिए।

मामले की जांच जारी
बलरामपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

प्रदेश में पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल : कस्टडी में हुई इस मौत ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय नागरिक संगठनों ने मामले की पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *