• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनआईटी रायपुर ने ‘उन्नत भारत अभियान’ के तहत देवगांव-खौना में मनाया ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता दिवस’
Image

एनआईटी रायपुर ने ‘उन्नत भारत अभियान’ के तहत देवगांव-खौना में मनाया ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता दिवस’

विद्यालय में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण को लेकर बढ़ाई समझ

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी रायपुर) द्वारा ‘उन्नत भारत अभियान’ के अंतर्गत 8 नवम्बर 2025 को ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता दिवस 2025’ के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खौना (देवगांव) में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम क्षेत्रीय समन्वयक प्रोफेसर सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में तथा समिति सदस्य डॉ. धर्म पाल और डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ग्रामीण विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की समझ विकसित करने का प्रयास
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर व्याख्यान, पोस्टर प्रस्तुति और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्राचार्य ने की पहल की सराहना
विद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और सामुदायिक स्वास्थ्य में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।
छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम बना सफल
इस अवसर पर छात्र समन्वयक अनिकेत चौबे और उत्कर्ष शर्मा के साथ पियूष शुक्ला, उज्ज्वल विश्वकर्मा, साक्षी पांडेय, रिया माधुरी, जागृति लहुरिया, शाम्भवी पाठक, शशांक पांडेय और एन. साई. गौरव उपस्थित रहे।

इन सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के आयोजन, गतिविधियों के संचालन और ग्रामीण विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाज के प्रति जागरूकता का संदेश एनआईटी रायपुर के उन्नत भारत अभियान के तहत यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में स्वस्थ जीवन और स्वच्छ भारत के संदेश को फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *