• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरकार खुद वर्ग संघर्ष करवा रही अराजक तत्व खुले क्यों घूम रहे – कांग्रेस
Image

सरकार खुद वर्ग संघर्ष करवा रही अराजक तत्व खुले क्यों घूम रहे – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों चल रही सामाजिक छींटाकशी और एक दूसरे को अपमानित करने की कोशिश बेहद ही आपत्ति जनक है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शांत फिजा को को खराब करने की साजिश रची जा रही है वर्गभेद और सामाजिक भेद की आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद भी सरकार का मौन बताता है कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकार ऐसे तत्वों को प्रश्रय दे रही है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी जाती है उसके बाद महराज अग्रसेन के खिलाफ ,भगवान झूलेलाल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की जाती है, फिर संत घासीदास बाबा का अपमान किया जाता है, इतनी घटनाओं के बाद सत्तारूढ़ दल सरकार की तरफ से एक शब्द भी नहीं बोला जाना बताता है कि सरकार खुद प्रदेश में वर्ग संघर्ष करवाना चाह रही सरकार सजग होती तो अराजक तत्व जेल के सलाखों के पीछे होते तथा ।भाजपा की तो पुरानी फितरत है एक दूसरे से लड़वाने की ।

प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से संतों महापुरुषों, अवतारों के बारे में गलत और आपत्तिजनक टिप्पणियां कुछ लोगों ने की जा रही है, यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़िया संस्कारों के खिलाफ है। महापुरुषों के खिलाफ की जा रही यह टिप्पणियां राज्य की शांति, भाईचारा को बिगाड़ने की साजिश प्रतीत हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक सद्भावना के खिलाफ की जा रही विवादित टिप्पणियां सरकार की कमजोरी को भी दर्शाती है, सरकार कमजोर और दिशाहीन है, तभी अराजक तत्व हावी हो रहे है और बिना किसी भय के खिलाफ जहर उगल रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अभद्र भाषा बोलने वालों धार्मिक विद्वेष भड़काने वाले के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। कोई भी किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए, कानून ऐसे कार्यवाही करे कि दुबारा कोई भी ऐसी गलती करने के पहले दस बार सोचे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *