जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बड़े ट्रॉली सूटकेस से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान संतोष भगत (43 वर्ष) के रूप में हुई है।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने मृतक की पत्नी को मुख्य आरोपिया माना है, जो घटना के बाद से फरार है। दुलदुला पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को कंबल में लपेटकर बड़े ट्रॉली सूटकेस में छिपाया गया था, जिसे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपिया की तलाश में पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि, “हत्या के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।”














