• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
Image

पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

बलरामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक युवक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की मौत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश जारी है। लेकिन परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

हॉस्पिटल गेट पर परिजनों और पुलिस के बीच गाली-गलौज और विवाद की स्थिति भी बनी। मामला बढ़ता देख प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

मृतक का पोस्टमार्टम कल शाम जिला न्यायाधीश की उपस्थिति में कराया गया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार - RaipurNow