• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खुले गड्ढे ने ली दो मासूमों की जान, परिजनों का फूटा गुस्सा
Image

खुले गड्ढे ने ली दो मासूमों की जान, परिजनों का फूटा गुस्सा

हीरापुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबे चचेरे भाई, प्रशासन और बिल्डर की लापरवाही पर भड़के लोग

रायपुर | शहर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर में रविवार को लापरवाही के कारण दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क किनारे पानी से भरे एक खुले गड्ढे में गिरने से दो चचेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यम (8 वर्ष) और आलोक (7 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह गड्ढा एक प्राइवेट बिल्डर द्वारा खुदवाया गया था, जिसे कार्य पूर्ण होने के बाद भी भरा नहीं गया था। बारिश का पानी भर जाने से यह गहरा गड्ढा जानलेवा जाल बन गया। रविवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों बच्चे खेलते हुए वहां पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए।

शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और गड्ढे में बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रिंग रोड नंबर-3 पर चक्काजाम कर दिया। मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिल्डर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि गड्ढे को समय पर भरा जाता तो यह हादसा नहीं होता।
यह घटना एक बार फिर शहर में खुले गड्ढों और जलभराव की अनदेखी पर सवाल खड़े करती है। नागरिकों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *