• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशे के इंजेक्शन बेचने वाला गिरफ्तार उड़नदस्ता की कार्रवाई
Image

नशे के इंजेक्शन बेचने वाला गिरफ्तार उड़नदस्ता की कार्रवाई

आबकारी उड़नदस्ता की कार्रवाई, ब्रह्मपारा निवासी दिलीप नामदेव जेल भेजा गया

अंबिकापुर। सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। टीम ने शनिवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपारा निवासी दिलीप नामदेव को नशीले इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 9 नवम्बर की शाम उड़नदस्ता कार्यालय अंबिकापुर को मुखबिर से सूचना मिली कि मौलीबांध तालाब गौरव पथ रोड के पास दिलीप नामदेव अपनी होंडा एवियेटो (CG15DD6451) से घूम-घूमकर नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना पर तत्काल टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी में डिक्की से एक काले रंग के पॉलिथीन में 14 नग TALGESIC इंजेक्शन, 02 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 18 नग AVIL इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 22 (C) के तहत गिरफ्तार कर आज 10 नवम्बर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी दिलीप नामदेव को ये नशीले इंजेक्शन रसल नामक व्यक्ति द्वारा सप्लाई किए गए थे, जो अंबिकापुर क्षेत्र का सबसे बड़ा इंजेक्शन सप्लायर है। उन्होंने कहा, “रसल काफी चालाकी से लोगों को इंजेक्शन सप्लाई कर रहा है, पर ज्यादा दिन तक वह उड़नदस्ता टीम से बच नहीं पाएगा। उसकी तलाश तेज़ी से जारी है।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो भी व्यक्ति रसल को पकड़वाने में मदद करेगा, उसे उड़नदस्ता टीम की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा।


कार्यवाही में शामिल अधिकारी और स्टाफ: इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह तथा अंजू एक्का की भूमिका सराहनीय रही।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *