• Home
  • छत्तीसगढ़
  • घरेलू विवाद में पिता की हत्या, फरार बेटा हादसे में घायल
Image

घरेलू विवाद में पिता की हत्या, फरार बेटा हादसे में घायल

अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुतुरमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी के डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वृद्ध पिता सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे, तभी बेटे ने किसी बात को लेकर उनसे विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग निकला, लेकिन कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

स्थान: ग्राम गुतुरमा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा (अंबिकापुर) समय: बीती रात की घटना

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *