Image

85 लाख रुपए का गबन, 6 आरोपी गिरफ्तार

इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों ने ग्राहकों की लोन राशि हड़पी

दुर्ग। इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में करोड़ों रुपए के लेन-देन से जुड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में बैंक के संग्रह कर्मचारियों द्वारा 85 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज हुआ है।

मामले की शिकायत इसाफ बैंक शाखा दुर्ग के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, बैंक के 239 ग्राहकों से वसूली गई लोन राशि बैंक में जमा करने के बजाय संग्रह कर्मचारियों ने अपने निजी उपयोग में खर्च कर दी।

सूचना पर दुर्ग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और मामले के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने राशि गबन करने की बात स्वीकार की है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन सिंह राठौड़ ने बताया कि बैंक द्वारा कुल 240 ग्राहकों को लोन की राशि दी गई थी। गबन का मामला दर्ज होने के बाद 10 संग्रह कर्मचारियों के विरुद्ध धारा 420, 409 और 120-बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सुखनंदन सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी, दुर्ग उन्होंने बताया कि प्रकरण में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। पुलिस को जांच में और भी तथ्य सामने आने की संभावना है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

85 लाख रुपए का गबन, 6 आरोपी गिरफ्तार - RaipurNow