• Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल में मामूली विवाद पर छात्रों में चाकूबाजी, एक छात्र को लगे 28 टांके
Image

स्कूल में मामूली विवाद पर छात्रों में चाकूबाजी, एक छात्र को लगे 28 टांके

भिलाई (दुर्ग)। दुर्ग जिले में इन दिनों चाकूबाजी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ताजा मामला भिलाई के सेक्टर-7 स्थित आत्मानंद स्कूल का है, जहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में छात्र के कंधे पर गहरा घाव हो गया, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 28 टांके लगाए।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों के समर्थन में एबीवीपी के छात्र भी स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना पर भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

छात्र की परिचित सीमा देवी ने आरोप लगाया कि “मैडम के सामने इतना बड़ा हादसा हो गया, आखिर बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा? स्कूल में बच्चों पर नियंत्रण नहीं है। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से यह गंभीर घटना हुई है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं, स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि घटना स्कूल की छुट्टी के समय हुई, जब सभी बच्चे बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान दो छात्रों के बीच बहस हुई और एक ने ब्लेड से हमला कर दिया। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि सेक्टर-7 के आत्मानंद स्कूल में दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक ने दूसरे को ब्लेड से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब स्कूलों में भी हिंसक झगड़ों की घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। सरकार को इस बढ़ते अपराध और नशे पर गंभीरता से रोकथाम के कदम उठाने चाहिए।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *