• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस स्टैंड के पास खुली शराब दुकान का फिर हुआ विरोध, कबीर आश्रम के पास दुकान बंद करने की उठी मांग
Image

बस स्टैंड के पास खुली शराब दुकान का फिर हुआ विरोध, कबीर आश्रम के पास दुकान बंद करने की उठी मांग

संजय रजक अंबिकापुर। शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम (गंगापुर) के पास खुली अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। स्थानीय नागरिकों और भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज ने जिला प्रशासन से इस शराब दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यह वही स्थान है जहां पहले भी शराब दुकान प्रस्तावित की गई थी, लेकिन आमजन और समाज के विरोध के बाद शासन ने उसे निरस्त कर दिया था। अब पुनः उसी इलाके में नॉनवेज लवर्स पॉइंट होटल के पास शराब दुकान खोले जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

आवेदन में समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर सरगुजा को बताया कि शराब दुकान के आसपास गर्ल्स कॉलेज, संजीवनी हॉस्पिटल, सद्गुरु कबीर आश्रम और प्रतीक्षा बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल हैं, जहां दिनभर आमजन, विद्यार्थी और श्रद्धालु आते-जाते रहते हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलने से अशांति और असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने का खतरा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले से ही शाम होते ही नशेड़ियों और गुंडा तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है। कई बार लड़ाई-झगड़े और चोरी जैसी घटनाओं की शिकायतें भी पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज कराई जा चुकी हैं।

भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज, जो कबीरपंथ के अनुयायी हैं, ने प्रशासन से निवेदन किया है कि वे शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने हेतु इस शराब दुकान को तुरंत बंद करें। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गई, तो वे सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण आंदोलन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *