• Home
  • छत्तीसगढ़
  • उदयपुर विकासखंड में तीन विकास कार्यों का भूमि पूजन मंत्री अग्रवाल ने किया
Image

उदयपुर विकासखंड में तीन विकास कार्यों का भूमि पूजन मंत्री अग्रवाल ने किया


1280.04 लाख रुपए की लागत से बनेगा स्कूल भवन और दो सड़कें, क्षेत्र में विकास को मिलेगी नई गति

उदयपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को उदयपुर विकासखंड में तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। कुल 1280.04 लाख रुपए की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन और दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

पहला भूमि पूजन कार्यक्रम उदयपुर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सुबह लगभग 11:15 बजे आयोजित हुआ। 121.16 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस नए भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर संसाधन मिलेंगे। इस मौके पर उदयपुर मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, नवीन दास, लव राजवाड़े, इंजीनियर दिगपाल धिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दूसरा कार्यक्रम ग्राम खमरिया से सरगांव–केसगांव पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए हुआ। लगभग 3.65 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 500.77 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम सुबह 11:40 बजे संपन्न हुआ, जिसमें देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह, गौ सेवा आयोग जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल, श्यामलाल जायसवाल और विजय यादव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

तीसरा भूमि पूजन ग्राम खरसुरा से फुलचुरी डोइं मार्ग के निर्माण के लिए हुआ। लगभग 5.15 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 658.11 लाख रुपए व्यय होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन और शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रफ्तार गांवों तक पहुंचे और हर वर्ग को उसका लाभ मिले।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *