• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में गुलाब कॉलोनी में चला बुलडोजर, 13 मकान हुए जमींदोज, बनेगा नया न्यायालय भवन
Image

अंबिकापुर में गुलाब कॉलोनी में चला बुलडोजर, 13 मकान हुए जमींदोज, बनेगा नया न्यायालय भवन

अंबिकापुर। अंबिकापुर से बड़ी खबर—गुलाब कॉलोनी में आज सुबह राजस्व विभाग की कार्रवाई के दौरान 13 सरकारी मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई न्यायालय भवन निर्माण के लिए भूमि खाली कराने के उद्देश्य से की गई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से मकानों को तोड़ने का काम जारी है।

जानकारी के अनुसार, गुलाब कॉलोनी में 1982 में सरकारी मकान बनाए गए थे, जिनमें विभागीय कर्मचारी रह रहे थे। इन मकानों को खाली कराने के लिए लंबे समय से नोटिस जारी किए जा रहे थे, लेकिन बार-बार नोटिस देने के बाद भी कई मकान खाली नहीं किए गए। आज सुबह आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व विभाग के निर्देश पर जेसीबी चलवा दी।

इस जमीन पर अब जिला न्यायालय की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। वकील लंबे समय से कोर्ट के नए भवन की मांग कर रहे थे। वर्तमान में न्यायालय भवन की जगह सीमित और सुविधाएं कम होने के कारण अधिवक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

इसी मांग को लेकर जिला न्यायालय के वकील पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर थे। प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि नई कोर्ट बिल्डिंग के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

स्थानीय निवासी :यह मकान पुराने हो चुके थे, लेकिन कई सालों से लोग यहां रह रहे थे। अब कोर्ट की नई बिल्डिंग बननी है, इसलिए मकान तोड़े जा रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारी : कई बार नोटिस देने के बाद भी मकान खाली नहीं किए गए थे। आज राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की है। यहां जिला न्यायालय का नया भवन बनाया जाएगा।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंबिकापुर में गुलाब कॉलोनी में चला बुलडोजर, 13 मकान हुए जमींदोज, बनेगा नया न्यायालय भवन - RaipurNow