• Home
  • छत्तीसगढ़
  • फर्जी डीएसपी गिरफ्तार : नौकरी दिलाने के नाम पर 72 लाख की ठगी, कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image

फर्जी डीएसपी गिरफ्तार : नौकरी दिलाने के नाम पर 72 लाख की ठगी, कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर। कुसमी पुलिस ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मध्यप्रदेश के सीधी जिले का रहने वाला है, जो खुद को मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर पदस्थ बताकर लोगों से ठगी करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ग्राम कंजिया निवासी एक महिला से उसके बेटे को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2018 से 2025 के बीच कुल 72 लाख रुपये की ठगी की। यह रकम आरोपी ने फोन कॉल और बैंक अकाउंट के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में ली थी।

जांच में पता चला है कि आरोपी वर्ष 2016-17 में कुसमी सामरी रोड पर जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत था, उसी दौरान उसकी पहचान पीड़ित महिला से हुई थी। बाद में आरोपी ने महिला की इसी पहचान का फायदा उठाकर खुद को अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया।

कुसमी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सीधी (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फर्जी डीएसपी गिरफ्तार : नौकरी दिलाने के नाम पर 72 लाख की ठगी, कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई - RaipurNow