• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में भव्य जनजातीय गौरव पर्व
Image

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में भव्य जनजातीय गौरव पर्व

अंबिकापुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को लेकर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा शुक्रवार को शहर में हुई प्रेस वार्ता में सामने आई। भाजपा संकल्प भवन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने पत्रकारों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 से 15 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में “जनजातीय गौरव पर्व” मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को सभी जिलों में जिला स्तरीय मुख्य समारोह होंगे, जिनमें प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही 19–20 नवम्बर को सभी जिलों में जनजातीय नृत्य प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। जनजातीय स्व-सहायता समूहों के सहयोग से हस्तकला एवं पारंपरिक जनजातीय व्यंजनों की प्रदर्शनियाँ भी लगाई जाएँगी।

सिंह ने कहा कि सरकारी व आश्रम शालाओं में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से संबंधित विशेष व्याख्यान एवं विभिन्न गतिविधियाँ कराई जाएंगी। साथ ही अधिकारी जनजातीय परिवारों से मुलाकात कर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि लोक नृत्य, चित्रकला, गीत-संगीत, जनजातीय खेल, हथकरघा प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों के अलावा जनजातीय बहुल गाँवों में विशेष सेवाएँ—आधार, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सत्यापन, जाति प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य परीक्षण आदि—के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

सिंह ने कहा कि जिलों में “आदि सेवा केंद्र” के माध्यम से जनजागरण, स्वच्छता अभियान और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। शिक्षा, खेल, कला व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनजातीय समुदाय के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर को प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह का सीधा प्रसारण पूरे प्रदेश में देखा गया, वहीं इसी क्रम में रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व मंत्रीगण सम्मिलित हुए।

भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए सत्यनारायण सिंह ने कहा कि वे केवल जनजातीय नेता नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना के महान प्रेरणास्रोत थे। उनके विचारों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए भाजपा संगठन और अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेता मेजर अनिल सिंह, जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा धनराम नागेश, जिला महामंत्री पूरन सिंह टेकाम, कमलेश टोपो, हीरा सिंह टेकाम, जयंत मिंज, राजा चंवर, कृष्णा कोरवा, अविनाश सोनपाकर, अभिषेक पावले, जातीन परमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *