• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंतर्राज्यीय शराब तस्कर पुलिस के शिकंजे में, 24 लीटर शराब बरामद
Image

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर पुलिस के शिकंजे में, 24 लीटर शराब बरामद

पेंड्रा/गौरेला/मरवाही। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लीटर मध्यप्रदेश निर्मित गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों में जुगनू कोल (जैतहरी) और सुनील गुप्ता (जैतहरी) शामिल हैं। दोनों मोटरसाइकिल में बोरी भरकर शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस की टीम ने उन्हें कार्रवाई के दौरान मौके से ही पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वेंकटनगर, दरमोहली, धोबहर, धनपुर, लटकोनी और सिल्पहरी मार्ग होकर शराब की अवैध बिक्री किया करते थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *