• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में, शादी का झांसा देकर की थी वारदात
Image

दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में, शादी का झांसा देकर की थी वारदात

सीतापुर। थाना सीतापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। महिला संबंधी अपराधों के मामलों में पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई का यह एक और उदाहरण है।

मामले की संक्षिप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 25 सितंबर 2025 को थाना सीतापुर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि बालमपुर निवासी हीरालाल ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 386/25, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा आरोपी की तलाश शुरू की। सतत प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी हीरालाल गिरी, पिता मस्त राम गिरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी बालमपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक सी.आर. चंद्रा, सहायक उपनिरीक्षक रामकरण राजवाड़े, महिला आरक्षक अनामिका बड़ा, आरक्षक महेन्द्र नाग और निर्मल कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *