• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग में अपराध पर नकेल: पुलिस की रातभर सघन नाकाबंदी, 406 कार्रवाई
Image

दुर्ग में अपराध पर नकेल: पुलिस की रातभर सघन नाकाबंदी, 406 कार्रवाई

दुर्ग। जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने दुर्ग पुलिस ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर सघन कार्रवाई की। रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक कुल 10 प्रमुख स्थानों पर कड़ी नाकाबंदी की गई। साथ ही आउटर एरिया और सुनसान इलाकों में पुलिस टीमों ने पैदल पेट्रोलिंग करते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी।

अवैध शराब और मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रात में अनावश्यक रूप से घूमने वालों, अड्डेबाजी कर रहे युवकों व संदिग्धों से पूछताछ की गई और कड़ी हिदायत भी दी गई। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर भी सख्त निगरानी बढ़ाई है।

अंजोरा, बाफना टोल, जेवरा सिरसा, डीपीएस चौक, बोगदा पुलिया सहित 10 प्वाइंट पर लगे नाकाबंदी प्वाइंट्स पर समस्त वाहनों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों से रात में निकलने का कारण भी पूछा गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 406 कार्रवाई की। इनमें 230 ई-चालान, 11 ड्रंक एंड ड्राइव के मामले शामिल हैं। कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी जांच की गई।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़े।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *