• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भगवान बिरसा मुंडा की 185वीं जयंती पर अंबिकापुर में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Image

भगवान बिरसा मुंडा की 185वीं जयंती पर अंबिकापुर में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

अंबिकापुर। पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की 185वीं जयंती पर जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबिकापुर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिरकत की।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। साथ ही मंच से जनजाति समाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजाति वर्ग के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं जिनका लाभ सीधे जनजातीय समुदाय तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार जनजाति वर्ग की बेटी को देश के सर्वोच्च पद—राष्ट्रपति पद—पर बैठने का अवसर दिया।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी बेटे को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपकर सरकार ने यह साबित किया है कि सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत काम हो रहा है।

ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजाति समाज के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं। उनकी योजनाओं का सीधा लाभ आज हर आदिवासी परिवार तक पहुंच रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनजाति समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *