• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म मामले में TI आशीष तिवारी सस्पेंड
Image

आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म मामले में TI आशीष तिवारी सस्पेंड

जशपुर। आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज करने में लापरवाही बरतने के आरोप पर जशपुर पुलिस में बड़ा एक्शन लिया गया है। सिटी कोतवाली टीआई आशीष तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि टीआई ने मामले में देरी की और आरोपी शिक्षक को बचाने की कोशिश की। मामला दब जाने के बाद परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।

आईजी के दखल के बाद आखिरकार पीड़िता की रिपोर्ट पर FIR दर्ज की गई। इसके बाद पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने टीआई आशीष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने मामले की जांच के लिए एसडीओपी को 7 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं। घटना के सामने आने के बाद जशपुर इलाके में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी तेज हो गई है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म मामले में TI आशीष तिवारी सस्पेंड - RaipurNow %