• Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी के पहले ही दिन सरकार की नाकामी उजागर – कांग्रेस
Image

धान खरीदी के पहले ही दिन सरकार की नाकामी उजागर – कांग्रेस

रायपुर । कल से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हुई लेकिन प्रदेश के 2748 केंद्रों में से 2560 केंद्रों में पहले दिन धान की खरीदी नहीं हुई। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की तरफ से कोई तैयारी नहीं की गई है। सोसायटी कर्मचारी हड़ताल पर है। कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है। किसानों का टोकन नही कट रहा। प्रदेश के 15000 सोसायटी कर्मचारी हड़ताल पर है, सरकार हड़ताल खत्म करवाने पर ध्यान नहीं दे रही उल्टे एस्मा लगा कर कर्मचारियों को धमकाया जा रहा। एक तो धान खरीदी की तिथि 15 दिन बाद से शुरू हुई ऊपर से घोषित तिथि से भी सभी केंद्रों में खरीदी नहीं होना सरकार का षड्यंत्र है। सरकार के पास 3100 में धान खरीदने का पैसा नहीं है इसलिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे की कम से कम धान खरीदना पड़े।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले ही दिन किसान टोकन, बारदानों और तौलकाटा का इंतजार करते रहे, आखिर में निराश होकर लौटना पड़ा। ऐप से भी टोकन जारी नहीं हो रहा है, न ही कहीं पर धान उपार्जन केंद्रों में ऑफलाइन व्यवस्था है, जमीनी हकीकत सरकार के दावों के विपरीत है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोसायटी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उनके मांगो को लेकर इस सरकार ने पिछले खरीफ सीजन में भी लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन पूरा नहीं किए। अब उनसे चर्चा के बजाय रायपुर जिले के सहकारी सोसाइटियों के कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है, यह सरकार अपनी वादाखिलाफी को छुपाने बर्बरता पर उतर आई है। उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन और मिलिंग को लेकर अब तक अनिर्णय की स्थिति है। जिम्मेदारों का कहीं अता-पता नहीं है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *