बिलासपुर। शहर के लाल खदान तालाब में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नहाने पहुंचे चार छात्र अचानक गहरे पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। लापता छात्रों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, जो मौके पर पहुंचकर तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों छात्र नहाते समय अचानक गहरे हिस्से में चले गए थे। बचाव दल लगातार खोजबीन कर रहा है। घटना से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है।














