• Home
  • छत्तीसगढ़
  • NH-130 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, तीन महिला और एक पुरुष घायल
Image

NH-130 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, तीन महिला और एक पुरुष घायल

लखनपुर। नेशनल हाईवे 130 पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा और रजपुरी कला के बीच कमल फूल्स के पास हुआ। दुर्घटना में कार सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल अंबिकापुर के नमना कला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। यह लोग रायपुर से अंबिकापुर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे खेत में जा पलटी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार को हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *