• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी! अधिवक्ता को बीच सड़क पर बेदम पीटा, पैर तोड़ा
Image

अंबिकापुर में पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी! अधिवक्ता को बीच सड़क पर बेदम पीटा, पैर तोड़ा

गाड़ी को साइड देने की बात पर हंगामा , हवलदार ने वकील को सरेआम पीटा, FIR दर्ज

अंबिकापुर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल पारा में गाड़ी को साइड देने को लेकर हुआ मामूली विवाद सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। बीच सड़क पर पुलिसकर्मी सहित चार लोगों ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, आरएसएस से जुड़े अधिवक्ता राजेश तिवारी अपने बेटे और पत्नी के साथ जा रहे थे, तभी हवलदार संतोष कश्यप और उसके साथ मौजूद लोगों ने उनसे सड़क पर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने अधिवक्ता राजेश तिवारी के साथ बेदम मारपीट की और उनके पैर पर जोरदार हमला कर उसे तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए पत्नी और बेटे के साथ भी मारपीट की गई।

पीड़ित अधिवक्ता ने हवलदार संतोष कश्यप, उसके भाई सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामले में पुलिस जांच जारी है। घटना के बाद अधिवक्ताओं सहित समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया है कि कल समाज के प्रतिनिधि कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपेंगे।

राजेश तिवारी, पीड़ित उन्होंने कहा कि बीच सड़क पर पुलिसकर्मी ने गुंडागर्दी की, परिवार को भी नहीं छोड़ा। न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *