• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिला प्रभारी सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
Image

जिला प्रभारी सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर भी उनके साथ मौजूद रहे।

विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद
जिला प्रभारी सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति डांड़गांव, उदयपुर एवं जमगला के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर संपूर्ण खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में मौजूद किसानों से सीधे चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण, तुलाई, बारदाना उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रभारी सचिव डॉ सिंह ने किसानों ने सीधे संवाद कर धान खरीदी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

तकनीकी उपकरणों और व्यवस्था का अवलोकन
निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध प्रमुख तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने बायोमेट्रिक डिवाइस,नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्शन एवं विद्युत व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता एवं भंडारण प्रबंधन प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों को सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम बनसिंह नेताम, जिला खाद्य अधिकारी एस. बी. कांमठे, उदयपुर जनपद पंचायत सीई वेद प्रकाश गुप्ता,नोडल अधिकारी सीसीबी पी.सी. गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *