• Home
  • छत्तीसगढ़
  • चार सूत्रीय मांगों पर अड़े समिति प्रबंधक–कंप्यूटर ऑपरेटर, हड़ताल से धान खरीदी प्रभावित
Image

चार सूत्रीय मांगों पर अड़े समिति प्रबंधक–कंप्यूटर ऑपरेटर, हड़ताल से धान खरीदी प्रभावित

संजय रजक । अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन शुरुआत से ही समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल का असर धान खरीदी केंद्रों में साफ दिखने लगा है। चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण कई समितियों में खरीदी का काम ठप पड़ गया है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार शुरुआत में ही किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन कटवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कई धान खरीदी केंद्रों में किसान नहीं पहुंच रहे, जिससे केंद्रों में सन्नाटा पसरा है। कई किसान धान बेचने के लिए भटकते दिखाई दिए और समय पर काम नहीं होने से परेशान भी नजर आए।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नमना–सरगवां धान खरीदी केंद्र में 15 नवंबर को जिला कलेक्टर ने किसानों को फूलमाला पहनाकर 8 क्विंटल धान की खरीदी कर औपचारिक शुरुआत की थी। हालांकि दो दिन बीतने के बाद भी केंद्र में अब तक सिर्फ आठ क्विंटल धान ही पहुंच पाया है। 11 किसानों ने टोकन ले लिया है, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उन्हें खरीदी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

13 नवंबर से चार सूत्रीय मांगों को लेकर समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। समिति प्रबंधकों का कहना है कि धान का समय पर उठाव न होने से सुखत होने पर कार्रवाई उन्हीं पर होती है, रिकवरी व FIR तक दर्ज कर दी जाती है। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि सालभर काम करने के बावजूद इस बार सिर्फ छह महीने काम और छह महीने के मानदेय की बात कही गई है, जिससे वे आर्थिक संकट में आ जाएंगे। कर्मचारियों का दावा है कि उनकी जायज मांगों को किसान भी समर्थन दे रहे हैं।

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बताने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर अलग नजर आ रही है। हड़ताल के कारण कई केंद्रों में खरीदी ठप है और सन्नाटा पसरा हुआ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन कब तक कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय लेता है और धान खरीदी की रफ्तार कब पटरी पर लौटती है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *