बलौदाबाज़ार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बोरतरा फाटक के पास सोमवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत कुल 16 बकरा-बकरी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला अपने बकरा-बकरी चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और हादसा हो गया। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ चल रहे सभी 16 बकरा-बकरी भी ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए।
सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दुख और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।














