कोतवाली थाना क्षेत्र के जोड़ा पीपल में आज दिनदहाड़े जमीन विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठियाँ-डंडे और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया।
घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह जाम रहा। लाठी-डंडे से लैस युवक सड़क पर ही एक-दूसरे को पीटते दिखाई दिए। मारपीट में महिलाओं और एक बुजुर्ग युवक पर भी पत्थर व डंडों से हमला करने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया।
सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर देर से पहुंची, तब तक दोनों पक्ष एक-दूसरे को गंभीर चोटें पहुँचा चुके थे। जमीन के हिस्से के बंटवारे को लेकर यह विवाद काफी समय से चल रहा था, जो आज हिंसक हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।














