• Home
  • छत्तीसगढ़
  • विद्युत केंद्र बना शराबखाना! कर्मचारियों के जाम छलकाने का वीडियो वायरल
Image

विद्युत केंद्र बना शराबखाना! कर्मचारियों के जाम छलकाने का वीडियो वायरल

सूरजपुर। भैयाथान स्थित विद्युत उपकेंद्र इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उपकेंद्र के भीतर कर्मचारी आराम से बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं।

संवेदनशील माने जाने वाले सब स्टेशन के अंदर कर्मचारियों का इस तरह शराब पीना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उपकेंद्र के अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ही जाम छलकाते और बातचीत करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है, जो अब वायरल होते ही लोगों में नाराज़गी का कारण बन गया है।

इस घटना के बाद उपकेंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार वायरल हो रहे इस वीडियो ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। विभागीय अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विद्युत केंद्र बना शराबखाना! कर्मचारियों के जाम छलकाने का वीडियो वायरल - RaipurNow