• Home
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार विहार शराब भट्टी में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडों से हमला ,क्षेत्र में अफरातफरी
Image

व्यापार विहार शराब भट्टी में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडों से हमला ,क्षेत्र में अफरातफरी

बिलासपुर। तारबहार थाना क्षेत्र स्थित व्यापार विहार शराब भट्टी के बाहर देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। नशे में धुत युवक लाठी-डंडे और लात-घूंसों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। अचानक शुरू हुई झड़प ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

झगड़े के दौरान युवक एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते नजर आए। हालात इतने बिगड़ गए कि वहां मौजूद शराब प्रेमी और राहगीर दहशत में दुकान के आसपास से भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस मामूली कहासुनी से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला हाथापाई और फिर बवाल में बदल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के बीच की मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

सूचना मिलने पर तारबहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *