• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर कांग्रेस ने बनाए 10 निगरानी दल
Image

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर कांग्रेस ने बनाए 10 निगरानी दल

अंबिकापुर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी तेज

संजय रजक अंबिकापुर। शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने 10 निगरानी दल गठित किए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन दलों का नेतृत्व पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की करेंगे।

यह निर्णय हाल ही में नेहरू वार्ड और सत्तीपारा वार्ड में निगम द्वारा निर्मित सड़कों की घटिया गुणवत्ता की शिकायतें सामने आने के बाद लिया गया। जिला कांग्रेस ने निगरानी दलों की सूची नगर निगम अम्बिकापुर, PWD और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को औपचारिक रूप से भेज दी है। दल को शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सत्तीपारा क्षेत्र की खराब सड़क को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा सड़कों का निर्माण आम जनता के कर से होता है। खराब सामग्री से सड़क बनाना जनता के साथ अन्याय है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे ठेकेदार को तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति का अंबिकापुर आगमन निकट है, इसलिए केवल उनके मार्ग वाली सड़कों का सुधार होना उचित नहीं। वे देश की प्रथम नागरिक हैं, उनका सम्मान सर्वोच्च है। लेकिन शहर के नागरिक भी सम्मान के हकदार हैं। मौसम साफ है, इसलिए सभी क्षेत्रों में समान रूप से निर्माण कार्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

निगरानी दल के अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि दल का उद्देश्य सार्वजनिक धन से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। हम विभागों के सहयोग से उन कार्यों पर नजर रखेंगे जहाँ गठजोड़ और लापरवाही के कारण गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *