• Home
  • छत्तीसगढ़
  • खराब सड़कों पर अब सुधार की पहल: अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता को बताया बेहतर
Image

खराब सड़कों पर अब सुधार की पहल: अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता को बताया बेहतर

अंबिकापुर | शहर में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों के सुधार की कवायद अब तेज हो गई है। इसी के तहत मंगलवार को नगर निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत शहर के विभिन्न इलाकों में बन रही सड़कों का मौके पर जाकर निरीक्षण करती नजर आईं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से भी चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़कों की मजबूती, मोटाई और मैटेरियल की गुणवत्ता की जांच की। महापौर मंजूषा भगत ने निर्माण कार्य को संतोषजनक और बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर शहर में अब गुणवत्तापूर्ण सड़कें बनेंगी, जिससे लोगों को बरसों से हो रही दिक्कतों से राहत मिलेगी।

महापौर ने बताया कि अंबिकापुर के विधायक एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने शहर की सड़कों के लिए 22 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराई है। इस फंड से शहर में बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम किया जा रहा है।

सड़क की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों को लेकर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि लगातार विकास कार्य होने से विपक्ष असहज है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “विपक्ष के पेट में गुड़गुड़ी हो रही है, इसलिए बेवजह सवाल उठाए जा रहे हैं।”

महापौर ने यह भी बताया कि कांग्रेसियों के क्षेत्र में डबल-डबल रोड बनाए जाएंगे, ताकि शहर के सभी वार्डों का समान रूप से विकास हो सके।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *