• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गंगापुर में अंग्रेजी शराब दुकान हटते ही खुशी की लहर: महिलाओं ने गंगाजल छिड़क कर मोहल्ले का किया शुद्धिकरण, भंडारा बांटकर मनाई खुशियां
Image

गंगापुर में अंग्रेजी शराब दुकान हटते ही खुशी की लहर: महिलाओं ने गंगाजल छिड़क कर मोहल्ले का किया शुद्धिकरण, भंडारा बांटकर मनाई खुशियां

अंबिकापुर | गंगापुर में लंबे समय से विरोध का कारण बनी शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान आखिरकार हट गई। दुकान के स्थानांतरण के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वार्ड की महिलाओं और समाजसेवी संस्थाओं ने अनोखे अंदाज में गंगाजल छिड़ककर पूरे मोहल्ले का शुद्धिकरण किया। मंत्रोच्चार के साथ सड़कों और शराब दुकान के पुराने स्थान पर गंगाजल छिड़का गया और लोगों ने भंडारा बांटकर जश्न मनाया।

गौरतलब है कि गंगापुर में खुली शराब दुकान के विरोध में स्थानीय लोग और समाजसेवी संस्थाएं लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। लोगों का कहना था कि शाम होते ही शराबियों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं पर छींटाकशी आम बात हो गई थी, जिससे महिलाएं घर से बाहर निकलने में असहज महसूस करती थीं। कई बार कलेक्टर को ज्ञापन देकर दुकान हटाने की मांग भी की गई थी। अब प्रशासन ने शराब दुकान को गंगापुर से हटाकर प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास स्थानांतरित कर दिया है, जिसके बाद वार्ड में राहत का माहौल है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएँ

अनीता साहू, स्थानीय महिला ने कहा हम महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। रोज शाम को सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया था। दुकान हटने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे मोहल्ले की पुरानी शांति लौट आई हो।

अंकुर सिंहा, सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा लंबे समय से हम सब मिलकर संघर्ष कर रहे थे। कई बार ज्ञापन दिए, विरोध प्रदर्शन किए। आखिरकार हमारी आवाज सुनी गई। यह सिर्फ दुकान हटने का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा की जीत है।

सुजान्द बिन्द ने कहा वार्ड के लोग बहुत परेशान थे। अब जब दुकान हट गई है, तो सभी खुश हैं। शुद्धिकरण और भंडारा हमारे लिए खुशी और संतोष का प्रतीक है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *