• Home
  • छत्तीसगढ़
  • चौकी में शराबखोरी का वीडियो वायरल, दो आरक्षक लाइन अटैच
Image

चौकी में शराबखोरी का वीडियो वायरल, दो आरक्षक लाइन अटैच

बिलासपुर। मोपका चौकी में ड्यूटी के दौरान शराबखोरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी में पदस्थ दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू पर गिरी गाज
जिन दो आरक्षकों पर कार्रवाई हुई है, उनकी पहचान संतोष राठौर और धनेश साहू के रूप में हुई है। दोनों मोपका चौकी में पदस्थ थे और वीडियो में पुलिस चौकी के एक कमरे में बैठकर शराब का पैग बनाते दिखे।

युवक ने बनाया वीडियो, वायरल होने पर खुला मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक युवक मोपका चौकी पहुंचा था। उसी दौरान उसने दोनों आरक्षकों को शराब पीते हुए देखा और चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के बाद हुई कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में वीडियो सही पाए जाने पर एसएसपी ने दोनों आरक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।
विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चौकी में शराबखोरी का वीडियो वायरल, दो आरक्षक लाइन अटैच - RaipurNow