• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आबकारी व DMF घोटाले पर ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, अम्बिकापुर में तड़के छापेमारी
Image

आबकारी व DMF घोटाले पर ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, अम्बिकापुर में तड़के छापेमारी

अम्बिकापुर। करोड़ों रुपए के डीस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) और आबकारी घोटाले की जांच में आज सुबह ACB और EOW ने बड़ी कार्रवाई की। तड़के सुबह 5 बजे लगभग 8 सदस्यीय संयुक्त टीम ने शहर के दो ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

सूत्रों के मुताबिक, डीएमएफ मद में सप्लाई और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की गड़बड़ियों की जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है। टीम ने सत्तीपारा स्थित रानीसती मंदिर के पास पर्राडाँड निवासी डॉ. तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी अमित अग्रवाल के घर में एक साथ छापा मारा।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम दोनों स्थानों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, DMF से संबंधित सप्लाई और ठेकों में बड़े वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी यह भी है कि केवल अम्बिकापुर ही नहीं, बल्कि रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव सहित कई शहरों में भी EOW की टीमें एक साथ दबिश दे रही हैं। यह पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा बताया जा रहा है।

छापेमारी से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आगे की कार्रवाई और बरामद दस्तावेजों के आधार पर बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *