• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दो साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेटर को हर माह भुगतान; जिला अस्पताल परिसर में बड़ी चोरी से हड़कंप
Image

दो साल से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेटर को हर माह भुगतान; जिला अस्पताल परिसर में बड़ी चोरी से हड़कंप

कोरिया। जिले में वर्ष 2021 में डीआरडीओ द्वारा स्थापित दो ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो वर्षों से बंद पड़े हैं। एक प्लांट कंचनपुर कोविड अस्पताल के पास, जबकि दूसरा जिला अस्पताल बैकुंठपुर के पीछे स्थित है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्लांट बंद रहने के बावजूद ऑपरेटर को हर माह डीएमएफ मद से भुगतान जारी किया जा रहा है।

लापरवाही का आलम इतना कि हाल ही में जिला अस्पताल परिसर स्थित प्लांट में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। इससे सुरक्षा और नियमित मेंटेनेंस पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर में बंद पड़े सभी ऑक्सीजन प्लांटों की तुरंत मरम्मत और पुनः संचालन के निर्देश दिए हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोरिया जिले के दोनों प्लांट कब तक फिर से चालू हो पाते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ऐसे किसी भी प्लांट को बंद नहीं रहने दिया जाएगा। जहां भी लापरवाही मिली है, उसकी जांच की जाएगी और प्लांटों को शीघ्र चालू कराया जाएगा।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *