• Home
  • छत्तीसगढ़
  • तालियों की बौछार और वाह…वाह की गूंज के साथ काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
Image

तालियों की बौछार और वाह…वाह की गूंज के साथ काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन

रायपुर। सद्‍भावना साहित्य संस्थान द्वारा रविवार को वृंदावन हॉल, रायपुर में रविवार को भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 55 से अधिक साहित्यकारों और रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजाराम त्रिपाठी, कोंडागांव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश शर्मा ‘योगी’ और मंच संचालन लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने किया।

लाहोटी मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी 55 साहित्यकारों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कवियों की एक से बढ़कर एक रचनाओं पर वाह…वाह और बहुत खूब की आवाजें पूरे समय हॉल में गूंजती रहीं। साहित्य प्रेमियों ने इसे हाल के वर्षों में आयोजित सर्वश्रेष्ठ काव्य गोष्ठियों में से एक बताया।

कार्यक्रम की प्रभावशाली प्रस्तुतियों में से एक पंक्ति ने विशेष रूप से सभी का ध्यान खींचा

लिख कर मर गए, दास्तां जो जमाने की।
पढ़ कर देखना, जिंदा मिलेंगे किताबों में।

काव्य संध्या का समापन सामूहिक साहित्यिक उद्गारों और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तालियों की बौछार और वाह…वाह की गूंज के साथ काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन - RaipurNow