• Home
  • छत्तीसगढ़
  • फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाली महिला गिरफ्तार
Image

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रेलवे कर्मी दंपति को मृत बताकर उनके नाम पर तैयार कराए गए कागजातों के आधार पर जमीन बेचने की कोशिश की थी।

मिली जानकारी के अनुसार जेपी पार्क निवासी रेलवे कर्मी शांतनु सेनापति और उनकी पत्नी अनुराधा सेनापति जिंदा होने के बावजूद, आरोपी महिला ने उन्हें मृत घोषित करते हुए गलत तरीके से दस्तावेज बनवाए।

आरोपी सावित्री तिवारी, जो राजकिशोर नगर की रहने वाली है, ने खुद को रेलकर्मी दंपति की बेटी बताकर जमीन पर मालिकाना हक हासिल करने की कोशिश की। दस्तावेजों की जांच में जब विवाद की जानकारी सामने आई, तो मामले की शिकायत तोरवा थाना में दर्ज कराई गई।

तोरवा पुलिस ने जांच के बाद सावित्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों की जालसाजी के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच जारी है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *