• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रकबा सुधार की मांग पर किसानों ने किया लखनपुर तहसील का घेराव
Image

रकबा सुधार की मांग पर किसानों ने किया लखनपुर तहसील का घेराव

अंबिकापुर। रकबा सुधार को लेकर सैकड़ों किसानों ने शनिवार को लखनपुर तहसील कार्यालय का घेराव किया और रकबा संशोधन की मांग जोरदार तरीके से उठाई। किसानों का कहना है कि रकबा कम होने के कारण उन्हें धान बेचने में गंभीर परेशानी हो रही है। कई दिनों से किसान हल्का पटवारी और तहसील कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है, मगर खरीदी के साथ ही बड़ी संख्या में किसान परेशान नजर आ रहे हैं। उनकी परेशानी का मुख्य कारण है—रकबा का कम हो जाना, जिससे पहले की तुलना में किसानों को काफी कम मात्रा में धान बेचने की अनुमति मिल रही है।

किसानों ने बताया कि जहां पहले वे अधिक धान बेचते थे, अब रकबा घट जाने के कारण उनकी सीमा कम कर दी गई है। इससे उनकी आय प्रभावित हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका है। निरंतर दौड़-धूप और शिकायतों के बाद भी हल्का पटवारी कार्यालय में उनकी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज किसानों ने आज तहसील कार्यालय पहुंच कर रकवा सुधार की मांग उठाई।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो वे 27 तारीख को उग्र आंदोलन करेंगे।

इधर किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने रकबा सुधार का आश्वासन दिया है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रवि राजवाड़े, किसान ने कहा रकबा कम कर दिए जाने से हमको धान बेचने में भारी दिक्कत हो रही है। कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। मजबूर होकर हमें प्रदर्शन करना पड़ा है। अगर जल्द रकबा सही नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *