• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग फरार, 4 पकड़े गए, 3 अब भी लापता
Image

बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग फरार, 4 पकड़े गए, 3 अब भी लापता

दुर्ग। पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से देर रात 7 नाबालिग आरोपी फरार हो गए। इनमें से 4 को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि 3 अभी भी फरार हैं। फरार नाबालिगों पर हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिससे शहर में चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि नाबालिगों ने मौके का फायदा उठाकर दीवार फांदी और फरार हो गए। घटना के बाद से बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में गृह प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि बीते एक महीने में यह दूसरी बार है जब बाल संप्रेषण गृह से बच्चे भागे हैं। सुधार गृह का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग करता है, लेकिन बार-बार हो रही घटनाओं से अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता साफ नजर आ रही है।

सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़कर फिर से सुधार गृह में जमा कराया है, जबकि बाकी तीन की तलाश जारी है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *