दुर्ग । नंदिनी थाना पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी देसी शराब, टाटा सफारी वाहन समेत कुल 4.74 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और नगदी राशि भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर धमधा मार्ग होते हुए दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी करने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और कार्रवाई की।
सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार सख्ती जारी है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।














